Akhand Bharat News

ट्रंप ने कैमरन हैमिल्टन को दोबारा सौंपी FEMA की जिम्मेदारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को कैमरन हैमिल्टन को फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) का नेतृत्व करने के लिए नामित किया। यह पूर्व नेवी सील के लिए एक चौंकाने वाली वापसी है, जिन्हें पिछले साल FEMA के अस्थायी प्रमुख के पद से हटा दिया गया था, क्योंकि उन्होंने एजेंसी के अस्तित्व का बचाव किया था।

ट्रंप प्रशासन ने FEMA को खत्म करने के संकेत दिए थे
उनका नामांकन ऐसे समय में हुआ है जब ट्रंप प्रशासन ने लगातार संकेत दिए कि, FEMA को खत्म कर दिया जाएगा। बता दें कि, यह वही एजेंसी है जिसकी राष्ट्रपति ने कड़ी आलोचना की थी। वहीं, अगर उनके नामांकन की पुष्टि हो जाती है, तो हैमिल्टन आपातकालीन प्रबंधन के मामलों में ट्रंप और होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन के मुख्य सलाहकार होंगे।

एजेंसी ने तीन अस्थायी प्रमुखों का कार्यकाल देखा है, जिसमें जनवरी से मई 2025 तक हैमिल्टन का संक्षिप्त कार्यकाल भी शामिल है। वह एक ऐसी संकटग्रस्त एजेंसी की कमान संभालेंगे, जहां मौजूदा समय में उथल-पुथल भरी स्थिति है। इसके साथ ही हैमिल्टन को यह सुनिश्चित करना होगा कि, एजेंसी गर्मियों की आपदाओं के मौसम के लिए तैयार हो; जो बस कुछ ही सप्ताह दूर है।

79वें कान में दिखाई जाएगी ‘लकड़बग्घा 2’
‘लकड़बग्घा 2’ एक एक्शन फिल्म है, जो जानवरों की रक्षा की कहानी कहती है। इसे 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा, ताकि दुनिया भर के देशों में इसे रिलीज किया जा सके।

अभिनेता और निर्देशक अंशुमन झा की फिल्म ‘लकड़बग्घा 2 द मंकी बिजनेस’ इस साल 79वें कान फिल्म फेस्टिवल के मार्चे दु फिल्म (Marche du Film) में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए तैयार है। फिल्म ‘लकड़बग्घा 2’ साल के आखिर में रिलीज से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने की तैयारी कर रही है।

कान 2026 में दिखाई जाएगी ‘लकड़बग्घा 2’
‘लकड़बग्घा 2 द मंकी बिजनेस’ को 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। ‘लकड़बग्घा 2’ भारत और इंडोनेशिया के बीच पहला आधिकारिक सह-निर्माण (को-प्रोडक्शन) है। इस फिल्म का निर्देशन अंशुमन झा ने किया है। फिल्म में सनी पैंग, डैन चुपोंग (Ong-Bak), आदिल हुसैन, सारा-जेन डायस और अंशुमन झा ने भी अभिनय किया है।

स्टटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी ‘लकड़बग्घा’
जर्मनी की कंपनी Webfilmland Productions की जेनिफर पेंगल ने बताया कि उन्होंने 2023 में स्टटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में पहली फिल्म ‘लकड़बग्घा’ देखी थी, जहां उसे ‘Vision Award’ मिला था। तब से वे इस सीरीज पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में जानवरों के लिए लड़ने वाले हीरो की कमी है। भारत ने भी अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई मार्शल आर्ट्स स्टार नहीं दिया है। यह फिल्म इन दोनों कमियों को पूरा करती है।’

जेनिफर ने की अंशुमन की तारीफ
जेनिफर ने अंशुमन झा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी एक्टिंग में ब्रूस ली जैसी ताकत, सच्चाई और जोश है। यह फिल्म सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि जानवरों की आवाज बनती है। इसमें काफी अच्छा एक्शन दिखाया गया है।

क्या है फिल्म में खास?
अंशुमन झा ने बताया, ‘पहली फिल्म कुत्तों के प्यार पर आधारित थी। दूसरी फिल्म ‘द मंकी बिजनेस’ इसे बढ़ाकर सभी जानवरों तक ले जाती है। जानवर इसलिए खत्म हो रहे हैं क्योंकि इंसानियत खत्म हो रही है। हम एक्शन को सिर्फ मार-पीट तक नहीं रखना चाहते, बल्कि इसमें गहराई और मकसद भी देना चाहते हैं।’

कब रिलीज होगी ‘लकड़बग्घा 2’
अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘लकड़बग्घा 2 द मंकी बिजनेस’ (Lakadbaggha 2 The Monkey Business) दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म, जो 2023 की फिल्म का सीक्वल है, दिवाली 2026 पर नितेश तिवारी की ‘रामायण भाग 1’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा।

उत्तराखंड: 2035 तक प्रदेश में 869 करोड़ यूनिट बढ़ेगी बिजली की मांग
साल 2035-36 तक उत्तराखंड की पीक बिजली मांग 4100 मेगावाट के स्तर को पार कर सकती है। वित्त वर्ष 2026-27 में उत्तराखंड की पीक बिजली मांग 2883 मेगावाट रहने का अनुमान है, जो 2030-31 तक बढ़कर 3332 मेगावाट और 2035-36 तक 4113 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।

उत्तराखंड में अगले 10 साल में बिजली की मांग 869 करोड़ यूनिट तक बढ़ जाएगी। इस मांग की पूर्ति करने के लिए राज्य में उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की तर्ज पर अब उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग लॉन्ग-टर्म नेशनल रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान (2026-27 से 2035-36) तैयार करने में जुटा है।

सीईए की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2035-36 तक राज्य की पीक बिजली मांग 4100 मेगावाट के स्तर को पार कर सकती है। वित्त वर्ष 2026-27 में उत्तराखंड की पीक बिजली मांग 2883 मेगावाट रहने का अनुमान है, जो 2030-31 तक बढ़कर 3332 मेगावाट और 2035-36 तक 4113 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। राज्य की वार्षिक ऊर्जा आवश्यकता 2026-27 में 1,755.7 करोड़ यूनिट से बढ़कर 2035-36 तक 2,635.2 करोड़ यूनिट होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि मांग केवल दिन में ही नहीं बल्कि रात के समय (नॉन-सोलर घंटों) में भी चुनौतीपूर्ण होगी। साल 2026-27 के लिए अनुमान है कि सोलर घंटों के दौरान उत्तराखंड की कोइन्सिडेंट पीक मांग 2651 मेगावाट होगी जबकि नॉन-सोलर घंटों (रात-शाम) में यह बढ़कर 2763 मेगावाट हो जाएगी।यह अंतर दर्शाता है कि राज्य को रात के समय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संसाधनों की योजना बनानी होगी। नियामक आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि राज्य के रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान पर काम शुरू किया जा चुका है।

सपा सांसद की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी भूचाल…
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। लोधी ने पार्टी के प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री की खर्चों में कटौती संबंधी अपील को राष्ट्र-विरोधी करार दिया था। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए लोधी की टिप्पणी को मर्यादा का उल्लंघन बताया। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सपा सांसद के सोमवार के बयान की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में निंदा की।

सपा का प्रदर्शन और सांसद की तीखी टिप्पणी
सपा कार्यकर्ता बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और महंगाई जैसे मुद्दों पर राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सौंपने के लिए महोबा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। प्रदर्शन की अगुवाई लोधी और सपा के जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव कर रहे थे। इससे जुड़े वीडियो में लोधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में लोधी प्रधानमंत्री की खर्चों में कटौती संबंधी अपील पर सवाल उठाते हुए उनकी विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वह यह कहते दिख रहे हैं कि ऐसा प्रधानमंत्री न तो पहले कभी हुआ है और न ही भविष्य में कभी होगा। ज्ञापन सौंपने के बाद लोधी ने चेतावनी दी कि मांगें न मानने पर सरकार को परिणाम भुगतने होंगे।

CM योगी का पलटवार: ‘लोकतांत्रिक मर्यादा पर आघात’
सपा सांसद की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सांसद का यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है। मुख्यमंत्री ने इसे 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी। भाजपा नेताओं ने लोधी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

भाजपा ने बताया ‘सपा का असली चेहरा’
पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि देश के लिए दिन-रात काम करने वाले प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल की गई भाषा और विचारों को सुनिए। यह वास्तव में समाजवादी पार्टी की अराजकता का असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि यह मर्यादा का उल्लंघन है और ऐसी ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

आंखों में बार-बार खुजली और चुभन को न समझें नॉर्मल थकान
आज की डिजिटल लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के बीच आंखों में जलन, खुजली और पानी आने की समस्या एक आम बात हो गई है। स्क्रीन के इस्तेमाल के बाद हल्की जलन कभी-कभी नॉर्मल लग सकती है, लेकिन अगर आपकी आंखों में बार-बार रेडनेस, ड्राईनेस या ऐसा महसूस होता है जैसे आंखों में कुछ चला गया है, तो यह गंभीर समस्या हो सकती है।

आइए डॉ. रश्मि मित्तल (सीनियर कंसल्टेंट, ऑप्थैलमोलॉजी, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) से जानें कि आंखों में इरिटेशन के पीछे क्या कारण जिम्मेदार हैं।

आंसू की परत पतली होना
हमारी आंखों की सतह पानी, ऑयल और म्यूकस की एक पतली परत से सुरक्षित रहती है, जिसे टियर फिल्म कहा जाता है। यह परत आंखों को नम रखने और बाहरी इन्फेक्शन से बचाने का काम करती है। जब यह सुरक्षात्मक परत अस्थिर हो जाती है, तो आंखें सीधे हवा के कॉन्टेक्ट में आती हैं, जिससे ड्राईनेस और जलन शुरू हो जाती है।

डिजिटल आई स्ट्रेन और पलकें झपकाने में कमी
आजकल आंखों की जलन का सबसे बड़ा कारण कंप्यूटर विजन सिंड्रोम है। जब हम लंबे समय तक स्क्रीन को देखते हैं, तो हमारी पलकें झपकाने की दर 50-60% तक कम हो जाती है। कम पलकें झपकाने से आंसू जल्दी सूख जाते हैं, जिससे आंखों में ड्राईनेस और चुभन महसूस होने लगती है।

इसके कारण मीबोमियन ग्लैंड डिसफंक्शन की समस्या भी हो सकती है। इसमें पलकों क ऑयल ग्लैंड्स भी ठीक से काम करना बंद कर देते हैं।

प्रदूषण और पर्यावरण से जुड़े कारण
भारत के शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। हवा में मौजूद प्रदूषण, धुआं और केमिकल सीधे हमारी आंखों की पुतली को प्रभावित करते हैं। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से आंखों की सतह पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन पैदा होती है।

एलर्जी और बीमारियां
धूल, पोलन, पालतू जानवरों के बाल या मोल्ड अक्सर एलर्जी का कारण बनते हैं। इसे एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस कहा जाता है, जिसमें शरीर हिस्टामाइन रिलीज करता है, जिससे आंखों में तेज खुजली, सूजन और पानी आने लगता है। इसके अलावा, विटामिन-ए की कमी, डायबिटीज, साइनस एलर्जी और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर भी आंखों की जलन के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

बचाव के उपाय
ज्यादातर लोग राहत के लिए बिना डॉक्टरी सलाह के आई-ड्रॉप्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। स्टेरॉयड-बेस्ड आई-ड्रॉप्स डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल करना मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी खतरनाक स्थितियों को जन्म दे सकता है।

स्वस्थ आंखों के लिए कुछ जरूरी टिप्स
20-20-20 नियम- हर 20 मिनट के स्क्रीन समय के बाद, 20 फीट दूर रखी किसी चीज को 20 सेकंड के लिए देखें।
हाइड्रेशन और नींद- शरीर में पानी की कमी न होने दें और पूरी नींद लें।
पलकें झपकाएं- काम के दौरान जानबूझकर पलकें झपकाने की कोशिश करें।
डॉक्टरी सलाह- अगर जलन हफ्तों तक बनी रहे या आंखों में दर्द हो, तो घरेलू इलाज के बजाय किसी आई स्पेशेलिस्ट से पूरी जांच कराएं।

बड़ा मंगल 2026: शाम ढलने से पहले हनुमान जी को अर्पित करें ये 4 चीजें
आज 12 मई 2026 है और ज्येष्ठ मास का दूसरा ‘बड़ा मंगल’। हिंदू धर्म में इस दिन का महत्व किसी महापर्व से कम नहीं है। मान्यता है कि इसी महीने में हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्री राम से हुई थी। अधिकमास होने के कारण इस बार 8 बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

आज के दिन यदि आप हनुमान जी को अपनी समस्याओं के अनुसार ‘गुप्त’ रूप से ये चीजें अर्पित करते हैं, तो बजरंगबली आपके जीवन के सभी कष्टों को पल भर में हर लेंगे।

मानसिक शांति और बाधा मुक्ति के लिए
अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं या मन अशांत रहता है, तो यह बड़े मंगल के दिन यह छोटा-सा उपाय जादू की तरह काम करेगा। एक साबुत लौंग (फूल वाली) लें और उसे चुपचाप हनुमान जी के मंदिर में उनके चरणों में रख दें। माना जाता है कि लौंग चढ़ाने से कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और साधक को अद्भुत मानसिक शांति प्राप्त होती है।

मिलेगी असीम कृपा
हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल रास्ता प्रभु श्री राम का नाम है। उन्हें तुलसी दल अत्यंत प्रिय है। ऐसे में बड़े मंगल के दिन 108 तुलसी के पत्ते लें (आप 11, 21 या 51 भी ले सकते हैं)। इन पत्तों पर चंदन से ‘राम’ नाम लिखें और इनकी एक माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें। माना जाता है कि बिना किसी को बताए अर्पित की गई तुलसी माला का फल कई गुना बढ़ जाता है।

डर और आलस्य को भगाने के लिए
अगर आप भीतर से कमजोर महसूस करते हैं या आलस्य के कारण काम रुक रहे हैं, तो यह उपाय आपके काम आ सकता है। दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी के मंदिर में एक माचिस अर्पित करें। माचिस चढ़ाते समय मन-ही-मन प्रार्थना करें, कि प्रभु आपके जीवन के डर, आलस्य और नकारात्मकता के अंधकार को दूर करें। इस उपाय को करने से मन में नया जोश तो भरता ही है, साथ ही कामकाज की रफ्तार भी बढ़ती है।

मान-सम्मान और धन वृद्धि के लिए
दूसरे बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को पीला वस्त्र चढ़ाना आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है। ऐसे में आज के दिन आप हनुमान जी को पीले रंग का रुमाल या छोटा-सा कपड़ा चढ़ा सकते हैं। बड़े मंगल के दिन गुप्त रूप से किया गया यह दान न केवल घर के क्लेश खत्म करता है, बल्कि आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि करता है।

12 मई 2026 का राशिफल
मेष राशि
आज आपके चारों तरफ खुशियों का माहौल रहेगा और आपके अच्छे कामों की सराहना भी होगी। शायद कोई पुरस्कार भी मिल जाए। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपसे खुश नजर आएंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी। सेहत में भी सुधार दिखेगा। बस ध्यान रखें, आपका भला सोचने का स्वभाव कुछ लोगों को गलत समझ आ सकता है। परिवार की छोटी टेंशन प्यार से सुलझ जाएगी।

वृषभ राशि
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। प्रमोशन या तरक्की की खबर दिल खुश कर देगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। निवेश करते समय खासकर शेयर मार्केट में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य लेकिन मौके से भरा है। नई प्रॉपर्टी लेने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा। कोई दोस्त किसी बात पर नाराज हो सकता है, इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में शादी से जुड़ी अड़चन दूर होने की खुशी मिलेगी।

कर्क राशि
आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में खर्च कर सकते हैं। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का मन बनेगा। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। राजनीति या बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

सिंह राशि
आज सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी चमक अलग ही नजर आएगी और आप नाम कमाएंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है, लेकिन आय पर ध्यान देना जरूरी है। सेहत को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान न देने पर छात्रों को दिक्कत हो सकती है। खास लोगों से मुलाकात आपके बिजनेस को नई दिशा देगी।

कन्या राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान के करियर को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी होगा। माताजी से किया वादा भूलना भारी पड़ सकता है। आसपास के लोगों को पहचानकर ही आगे बढ़ें। बैंकिंग या निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि
आज जल्दबाजी आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा परेशानी खड़ी कर सकता है। संतान के एडमिशन को लेकर नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को उधार देना रिश्तों में दरार डाल सकता है। मां की सेहत का खास ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि
आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर खान-पान में लापरवाही न करें। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है, जिसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी। बाकी कामों में थोड़ी ढिलाई रह सकती है। ऑफिस में मनचाहा काम न मिलने से मन उदास हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारियां निभानी ही होंगी।

धनु राशि
आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। खर्च करते समय अपनी जरूरतों का ध्यान रखें। अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। लेकिन बेवजह घूमने-फिरने से बचें, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

मकर राशि
आज बिजनेस में शानदार लाभ के योग हैं। आपकी योजनाएं आपको आगे बढ़ाएंगी। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में एकता बनाए रखना जरूरी होगा। संतान आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकती है, जिससे आगे परेशानी हो सकती है। ऑफिस में बॉस की बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ राशि
आज आपका नया घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। काम में मेहनत ही सफलता दिलाएगी, इसलिए किसी पर निर्भर न रहें। पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से सलाह लें। किसी राजनीतिक मित्र से मुलाकात हो सकती है। मां से बातचीत आपको सही दिशा देगी।

मीन राशि
आज बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी, वरना बात बिगड़ सकती है। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है। बिजनेस की परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी नई कोशिशें सफलता लाएंगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी।

ट्रंप की बड़ी धमकी; ईरान के परमाणु ठिकानों पर US स्पेस फोर्स का पहरा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान के उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी इन परमाणु ठिकानों के पास पहुंचने की कोशिश करेगा तो अमेरिकी सेना उसे तुरंत ‘उड़ा देगी।’

स्वतंत्र पत्रकार शेरिल एटकिसन को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की स्पेस फोर्स इन ठिकानों की निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा, “अगर कोई उस जगह के करीब पहुंचा तो हमें तुरंत पता चल जाएगा और हम उसे खत्म कर देंगे।” ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी स्पेस फोर्स इतनी सटीक निगरानी कर सकती है कि किसी भी व्यक्ति का नाम, पता और पहचान तक पता चल सकती है।

‘ईरान सैन्य रूप से हार चुका’

ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता काफी हद तक खत्म हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास अब प्रभावी नौसेना, वायुसेना या एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य और रणनीतिक संरचना को गंभीर नुकसान पहुंचा है और अगर अमेरिका अभी पीछे हट जाए, तब भी ईरान को दोबारा मजबूत होने में करीब 20 साल लग सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी सेना ने अब तक अपने लगभग 70 प्रतिशत लक्ष्यों को नष्ट कर दिया है। हालांकि उन्होंने संकेत दिए कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका अगले दो हफ्तों तक और सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

परमाणु हथियारों को लेकर दोहराया विरोध

ट्रंप ने कहा कि दुनिया ‘पागल शासन’ को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दे सकती। उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध दोहराते हुए कहा कि यह पूरे मध्य पूर्व और इजरायल के लिए खतरा है।

उन्होंने 2015 में हुए परमाणु समझौते (जेसीपीओए) से अमेरिका के बाहर निकलने के अपने फैसले का बचाव भी किया। ट्रंप ने कहा कि अगर वह उस समझौते से बाहर नहीं आते तो ईरान परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकता था। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान को कई दशक पीछे धकेल दिया है और अब भी वॉशिंगटन की नजर ईरान की हर गतिविधि पर बनी हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर पर आसिम मुनीर ने फिर बोला झूठ
पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने पिछले वर्ष भारत के साथ हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष को ‘दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई’ करार दिया है। रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय में ‘मारका-ए-हक’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक समारोह में मुनीर ने यह बयान दिया।

पाकिस्तान ने पिछले साल छह से 10 मई के बीच हुए इस संघर्ष को ‘मारका-ए-हक’ का नाम दिया है। समारोह को संबोधित करते हुए मुनीर ने दावा किया कि संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की रणनीति भारत की तुलना में ‘श्रेष्ठ’ थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया, जिसका जवाब पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रीय एकता और सैन्य शक्ति’ के साथ दिया।

मल्टी-डोमेन युद्ध पर फोकस

मुनीर के अनुसार, यह केवल दो सेनाओं के बीच का पारंपरिक युद्ध नहीं, बल्कि एक वैचारिक निर्णायक युद्ध था। भविष्य की चुनौतियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब युद्ध ‘मल्टी-डोमेन’ (बहु-आयामी) होंगे।

इसके लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य तकनीक, हार्डवेयर और प्रशिक्षण को आधुनिक बना रहा है। उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए ‘विश्वसनीय प्रतिरक्षा’ पर जोर दिया और हेंगोर-श्रेणी की पनडुब्बियों, नए राकेट बल और लड़ाकू विमानों की खरीद जैसे आधुनिकीकरण कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया।

पाक मंत्री ने खुद को मुनीर का ‘साधारण कार्यकर्ता’ बताया, बयान पर विवाद शुरू पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री अली परवेज मलिक ने हाल ही में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान खुद को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की टीम का एक ”साधारण कार्यकर्ता” बताया।

तेल की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ जनता तक पहुंचाने के वादे के बीच दिए गए इस बयान ने इंटरनेट मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है।

आलोचकों का तर्क है कि एक मंत्री द्वारा सेना प्रमुख को अपना नेता मानना पाकिस्तान की राजनीति में सैन्य हस्तक्षेप और ‘हाइब्रिड’ शासन व्यवस्था को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इंटरनेट मीडिया पर लोग इसे लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ और सैन्य प्रतिष्ठान को खुश करने की कोशिश बता रहे हैं।

समुद्र के रास्ते भारत लौटने का खुलेगा नया रास्ता
मध्य पूर्व में जारी संकट के बीच भारतीय नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने का एक नया रास्ता तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर भारत और UAE एक ऐसे समझौते पर काम कर रहे हैं, जिससे फुजैरा बंदरगाह के रास्ते लाखों भारतीय कामगारों को निकालने में मदद मिलेगी। यह समझौता दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत द्विपक्षीय संबंधों में एक और अहम कड़ी साबित होगा।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 15 मई को यूरोप के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान वे फुजैरा में रुकेंगे और फिर नीदरलैंड्स जाएंगे। यात्रा के पहले चरण में वह फुजैरा पोर्ट पर यूएई के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच यह दोनों देशों के लिए ऐसा पहला समझौता होगा।

होर्मुज के पश्चिम में स्थित है फुजैरा पोर्ट

इसकी वजह यह है कि फुजैरा ‘होर्मुज जलडमरूमध्य'(Strait of Hormuz) के पश्चिम में स्थित है, जो इस युद्ध के दौरान एक मुख्य ‘चोक- प्वाइंट’ (अवरोधक बिंदु) के रूप में उभरा है। सरकारी अनुमानों के अनुसार, यदि हवाई यातायात में किसी तरह की बाधा आती है, तो UAE में काम करने वाले लाखों भारतीयों को जहाजों के जरिए सुरक्षित निकाला जा सकता है।

पश्चिम एशिया में लगभग एक करोड़ भारतीय कामगार रहते हैं, जिनमें से लगभग 43 लाख कामगार अकेले UAE में मौजूद हैं। मौजूदा संघर्ष के दौरान, फुजैरा जिसे प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का संभावित शुरुआती बिंदु माना जा रहा था। अब UAE तक सामान पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी काम कर रहा है। इसकी वजह यह है कि दुबई बंदरगाह तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है।

एशियाई प्रीमियम शुल्क को लेकर मिलेगा भारत को लाभ

इसके साथ ही सामान की ढुलाई के लिए ‘खोर फक्कन’ नामक एक अन्य बंदरगाह का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां से सामान को सड़क मार्ग के जरिए आगे भेजा जाता है। ईरान ने ठीक इसी वजह से फुजैरा को अपना निशाना बनाया है। पीएम की यह यात्रा UAE के प्रति भारत के समर्थन का संकेत है, क्योंकि UAE पर लगातार ईरान की ओर से हमले हो रहे हैं।

इसके अलावा यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब UAE ने ओपेक नामक शक्तिशाली तेल-कार्टेल से खुद को अलग कर लिया है। माना जा रहा है कि सऊदी अरब के साथ कुछ मतभेदों के चलते UAE ने यह कदम उठाया है।

पिछले कुछ सालों में भारत और UAE के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों को देखते हुए, विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्थिति से भारत को काफी फायदा पहुंच सकता है। यह फायदा विशेष रूप से इसलिए भी अहम है, क्योंकि सऊदी अरब जैसे देश अपने द्वारा बेचे जाने वाले कच्चे तेल पर एशियाई देशों से एशियाई प्रीमियम (अतिरिक्त शुल्क) भी वसूलते हैं।