व्यापार

लाइफ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस : पॉलिसी लेने जा रहे हैं तो पहले समझ लें दोनों में अंतर

आजकल हर कोई अपनी फैमिली का फाइनेंशियल फ्यूचर सुरक्षित करने की सोचता है। ऐसे में लाइफ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस के बीच फर्क समझना बहुत ज़रूरी है। दोनों ही बीमा पॉलिसी हैं, लेकिन इनके फायदे और काम करने का तरीका अलग है। अब सवाल उठता है कि आखिर दोनों में अंतर क्या है और ज्यादा सही क्या है? चलिए समझते हैं।

लाइफ इंश्योरेंस क्या है?
लाइफ इंश्योरेंस ऐसी पॉलिसी है जिसमें आपको बीमा कवरेज के साथ सेविंग्स और निवेश का फायदा भी मिलता है। यानी अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को पैसे मिलते हैं, और अगर पॉलिसी मैच्योर हो जाती है तो होल्डर को पैसा वापस मिलता है। इसे कई लोग एक तरह का लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट और सिक्योरिटी प्लान मानते हैं।

टर्म इंश्योरेंस क्या है?
टर्म इंश्योरेंस सबसे सिंपल और सस्ता बीमा है। इसमें केवल बीमा कवरेज (Sum coverage) मिलता है। यानी अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को तय राशि मिलती है, लेकिन अगर पॉलिसी की अवधि पूरी हो गई और होल्डर जिंदा है तो कोई रिटर्न नहीं मिलता। इसे आप सिर्फ प्योर प्रोटेक्शन प्लान कह सकते हैं।

दोनों में क्या फायदेमंद? ऐसे समझें
लाइफ इंश्योरेंस (एंडोमेंट)- आप 50 लाख रुपए का सम एश्योर्ड लेते हैं। अगर मृत्यु होती है, तो नॉमिनी को 50 लाख और बोनस मिलेगा। अगर आप पॉलिसी अवधि (जैसे 15 साल) तक जीवित रहते हैं, तो 50 लाख प्लस बोनस मैच्योरिटी लाभ के रूप में मिल सकता है। हालांकि, इसमें प्रीमियम ज्यादा भरना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button