व्यापार

ट्रेड डील के बाद एक और खुशखबरी, शेयर बाजार में भर सकती है नया जोश

अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए एक और अच्छी खबर आई है। दरअसल, 4 फरवरी को जारी एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार, नए कारोबार में तेजी से वृद्धि और उत्पादन में बढ़ोतरी के चलते भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि जनवरी में दो महीने के उच्चतम स्तर 58.5 पर पहुंच गई।

एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स जनवरी में बढ़कर 2 महीने के उच्चतम स्तर 58.5 पर पहुंच गया, जो दिसंबर के निचले स्तर 58.0 से ज्यादा है। यह वृद्धि मुख्य रूप से डिमांड में उछाल, नए कारोबार में वृद्धि और तकनीकी निवेश के कारण हुई है।

50 से ऊपर PMI, इसका क्या मतलब?
परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) में, 50 से ऊपर का स्कोर विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का स्कोर कमजोरी को दर्शाता है।

एचएसबीसी के मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, “भारत का सर्विस पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 हो गया, जो दिसंबर में 58.0 था। यह इस क्षेत्र में लगातार गति का संकेत देता है। उत्पादन में मजबूत बढ़ोतरी, नए ऑर्डर्स में स्थिरता, खासकर दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया से बढ़ी अंतरराष्ट्रीय मांग भी शामिल है, के कारण हुई।”

नई नौकरियां बढ़ीं
सर्वेक्षण में यह भी देखने को मिला है कि भारत में सर्विस प्रोवाइडर्स ने नए कारोबार में तेजी से वृद्धि दर्ज की है, साथ ही फ्यूचर गाइडेंस को लेकर ज्यादा आशावादी रहे और उन्होंने अतिरिक्त कर्मचारियों को नौकरी पर रखा।

सर्वेक्षण के अनुसार, नए ऑर्डर में पिछले दो महीनों में सबसे तेज़ वृद्धि दर्ज की गई। नए कारोबार में वृद्धि का मुख्य स्रोत घरेलू बाज़ार था, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय ऑर्डर में भी अच्छी वृद्धि हुई।

Related Articles

Back to top button