धर्म/अध्यात्म

सावन में अगर आपको दिखे ये संकेत, तो भोलेनाथ की होने वाली है आप पर कृपा

सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा और व्रत करने से भक्तों को कई संकेत मिलते हैं जो बताते हैं कि उन पर भगवान शिव की कृपा हो रही है। मानसिक शांति तनाव में कमी और शिव भक्ति में लीन होना इसके कुछ संकेत हैं। सपने में शिवलिंग या त्रिशूल जैसे प्रतीक दिखना भी शिव कृपा का संकेत है।

देवाधिदेव महादेव के प्रिय महीने सावन में भक्त अपने आराध्य की पूजा और व्रत कर रहे हैं। आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अपने स्तर से कुछ न कुछ जरूर कर रहे होंगे। भले ही एक लोटा जल चढ़ा रहे हों।

यदि ऐसा करते हुए आपको कुछ संकेत मिलने लगें, तो समझ लीजिए कि भोलेनाथ की कृपा आप पर हो रही है। दरअसल, शिवजी सिर्फ भाव के भूखे हैं। यदि कोई उन्हें एक लोटा जल ही पूर्ण श्रद्धा से चढ़ाता है, तो वह उसकी मनोकामनाओं को पूरा कर देते हैं।

सावन में जो व्यक्ति नियमित रूप से भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक करते हैं उनके ऊपर भगवान शिव अपनी विशेष कृपा करते हैं। मगर, आपको कैसे पता चलेगा कि आपके ऊपर शिवजी की कृपा हो रही है।

क्या सच में ऐसे कुछ संकेत मिलने लगेंगे। अगर आप गौर करेंगे, तो पाएंगे कि ऐसा हो रहा है और इसकी वजह से आपकी जिंदगी में भी बदलाव दिखने लगे हैं |

परेशानियां दूर हों और मन रहे शांत
भोलेनाथ की भक्ति करने पर आपको मानसिक शांति मिलने लगेगी। आप पाएंगे कि पहले की तुलना में आपको अब गुस्सा कम आ रहा है। तनाव कम हो रहा है। शिवालय जाए बिना या पूजा किए बिना आपको अपने दिन में कुछ अधूरा लगने लगा है |

आपको लग रहा है कि आज कुछ मिस हो गया है, तो समझ लीजिए कि आप पर भोलेनाथ की कृपा हो रही है। बिना भोलेनाथ की मर्जी के आप उनके द्वार भी नहीं पहुंच सकेंगे। इसी तरह यदि आपके जीवन की परेशानियां कम होने लगी हैं या खत्म हो गई हैं, तो भी समझिए कि शिवजी की कृपा मिल रही है।

सपने में होने लगें दर्शन
यदि आप अचानक से शिव भक्ति में लीन होने लगे हैं। रोजाना मंदिर जाने लगे हैं। शिव मंत्रों का जाप करने लगे हैं या उनके भजन सुनने लगे हैं, तो भी यह शिव कृपा के संकेत हैं। इसके अलावा यदि सपने में आपको भगवान शिव या उनसे जुड़े प्रतीक जैसे शिवलिंग, त्रिशूल, सांप, बेलपत्र आदि दिखने लगें, तो भी संकेत है कि आप पर भोलेनाथ की कृपा हो रही है।

Related Articles

Back to top button