मेरठ : गर्मी से नहीं मिल रही राहत, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी

मेरठ में पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण शहर में गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को हलकान कर दिया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हवा की रफ्तार धीमी होने से उमस और ज्यादा महसूस हो रही है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आसमान पर बीच-बीच में हल्के बादल जरूर दिख रहे हैं, लेकिन जब तक अच्छी बारिश नहीं होती, तब तक गर्मी और उमस से राहत मिलना मुश्किल है। अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 32.9°C
न्यूनतम: 25.4°
उच्चतम: 34°
सूर्योदय 05:51 am
सूर्यास्त 06:53 pm
हवा की गति -13 km/h
आर्द्रता -67%
बारिश की संभावना -37%
चंद्रोदय -4:39pm
चंद्रास्त – 6:29 pm