चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार सातवीं शिकस्त, रुतुराज गायकवाड़ ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
शिकस्त झेलनी पड़ी। सीएसके को रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 43 रन की शिकस्त मिली।
सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। मैच के बाद गायकवाड़ ने कहा, ‘अगर मैं ज्यादा योगदान देता तो नतीजा कुछ और हो सकता था। इस मुकाबले में हार की जिम्मेदारी मेरी है।’
आरसीबी की दमदार जीत
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स मौजूदा आईपीएल में अपने प्वाइंट्स का खाता अब तक नहीं खोल पाई है। सीएसके की रविवार को मैच पर अच्छी पकड़ थी, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में उसने 97 रन खर्च कर दिए, जिसकी मदद से आरसीबी ने 250 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
आरसीबी को इस स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल और प्लेयर ऑफ द मैच टिम डेविड ने अहम भूमिका निभाई। फिर आरसीबी के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करके 19.4 ओवर में सीएसके को 207 रन पर ऑलआउट कर दिया।
गायकवाड़ शर्मनाक क्लब का हिस्सा बने
रुतुराज गायकवाड़ का नाम विराट कोहली और युवराज सिंह के शर्मनाक क्लब में जुड़ गया है। ये तीनों आईपीएल के वो भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने लगातार सात शिकस्त झेली। कोहली ने 2018 और 2019 में बतौर आरसीबी कप्तान यह शर्म झेली जबकि युवी ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के कप्तान के रूप में ऐसा अनुभव किया था।
गायकवाड़ के नेतृत्व की बात करें तो आईपीएल 2025 में सीएसके को लगातार चार शिकस्त मिली थी। फिर वो चोट के कारण लीग से बाहर हो गए थे। मौजूदा सीजन में चेन्नई ने लगातार तीसरी शिकस्त सही।
गायकवाड़ ने क्या कहा
सरफराज खान, क्रैग ओवर्टन, प्रशांत वीर और कुछ हद तक शिवम दुबे ने अच्छी फाइट की। अगर मैं थोड़ा योगदान देता, तो नतीजा कुछ और हो सकता था। इस हार का जिम्मेदार मैं हूं। टिम डेविड का विकेट लगभग मिल गया था, लेकिन वो कानूनी गेंद नहीं थी। इसके बाद उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट जमाए। उन्हें मानना पड़ेगा। हमने पावरप्ले में जल्दी विकेट निकालने चाहिए थे। अगर हम कोहली को जल्दी आउट कर लेते तो मौका बन सकता था। 13-14वें ओवर तक मैच हमारे हाथ में था। मगर इसके बाद बाजी हाथ से फिसल गई।
-रुतुराज गायकवाड़, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान



