उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी आज देंगे पुलिस विभाग के लिए चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र

सीएम योगी आज पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1494 कर्मचारियों को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1494 कर्मचारियों को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटेंगे। जिन लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, उनमें 1314 सहायक परिचालक और 120 कर्मशाला कर्मचारी शामिल हैं।

बता दें कि 60244 सिपाहियों की भर्ती के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस के आधुनिकीकरण के प्रक्रिया के तहत दूरसंचार विंग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराया था। इसके आधार पर ही सहायक परिचालकों और कर्मशाला कर्मचारियों का चयन किया गया है।

Related Articles

Back to top button