US SEC के आरोपों के बीच अदाणी का ‘पावर बना तूफान’, 19 हफ्तों में सबसे ज्यादा फायदा
एक ओर अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज ने US में अदाणी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो दूसरी ओर आज यानी 4 फरवरी 2026 को अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सबसे ज्यादा तेजी अदाणी पावर में देखी जा रही है।
अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा तेजी अदाणी पावर (Adani Power Shares) में देखी जा रही है। आज इसके शेयर लगभग 8 फीसदी तक भागे। अदाणी पावर के शेयरों में 19 हफ्तों में सबसे बड़ी तेज देखी जा रही है।
150 के पार पहुंचा अदाणी पावर का भाव
अदाणी पावर के शेयर आज 145 रुपये के स्तर पर ओपन हुए और यह 155 रुपये के स्तर तक गए। मंगलवार को यह 143.62 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। कल के भाव से आज अदाणी भाव लगभग 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इस खबर को लिखते वक्त Adani Power के शेयर NSE पर करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ 153.9 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार को भी अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी गई थी। और इसके शेयर करीब12 प्रतिशत तक चढ़े थे। यह उछाल इक्विटी मार्केट में बड़े पैमाने पर खरीदारी के बीच आया था। इसके पीछे का कारण India US Trade Deal थी।
ब्रोकरेज ने दिया इतने का टारगेट प्राइस
तिमाही मुनाफे में गिरावट के बावजूद, एनालिस्ट अदाणी शेयरों को पॉजिटिव तरीके से देख रहे हैं। तिमाही नतीजों के बाद एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने अदानी पावर के लिए अपनी ‘बाय’ रिकमेंडेशन दोहराई थी, और प्रति शेयर ₹187 का टारगेट प्राइस तय किया था।
ब्रोकरेज फर्म का बुलिश रुख कंपनी की लगातार बेहतर परफॉर्मेंस और उसकी लॉन्ग-टर्म कमाई के मजबूत अनुमान पर आधारित है।
अदाणी पावर लिमिटेड ने गुरुवार, 29 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी जो पिछले साल की तुलना में सभी पैरामीटर पर कम थे। इस तिमाही में रेवेन्यू पिछले साल इसी तिमाही के ₹13,671 करोड़ से 8.9% घटकर ₹12,451 करोड़ रहा।



