उत्तराखंडराज्य

मैदान से पहाड़ तक चढ़ रहा पारा, आज कई जगह बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

भले ही बीते कुछ दिनों से मौसम विज्ञान केंद्र प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने का अनुमान लगा रहा है लेकिन हकीकत में मैदान से लेकर पहाड़ तक दिन के साथ रात का भी पारा चढ़ रहा है। उधर केंद्र की ओर से मंगलवार को भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 10 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। खासकर प्रदेश के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार ज्यादा हैं।

वहीं, सोमवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 31.0 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.9 रिकॉर्ड किया गया।

पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 10.5 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

Related Articles

Back to top button