अमेरिकी-इजरायल हमले में खुफिया चीफ माजिद खादेमी की मौत
अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है। ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के खुफिया संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत हो गई है।
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल IRGC ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि मेजर जनरल माजिद खादेमी की हत्या कहां हुई।
हालांकि, सोमवार तड़के सुबह ईरान की राजधानी तेहरान के आसपास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर कई हवाई हमले किए गए।
फार्स न्यूज एजेंसी द्वारा सोमवार को जारी गार्ड्स के एक बयान के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के खुफिया संगठन के प्रमुख, मेजर जनरल माजिद खादेमी, एक अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए।
माजिद खादेमी ने लगभग पांच दशकों तक ईरान की खुफिया और सुरक्षा व्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।




