Women’s T20 World Cup 2026: बेट्स-डिवाइन का आखिरी टूर्नामेंट, दो युवाओं का डेब्यू
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय वाली स्क्वॉड का एलान हो गया है। जून-जुलाई में होने वाले इस टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन अपना 10वां टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगी, जबकि नई खिलाड़ी नेंसी पटेल और बल्लेबाज इजी शार्प को आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार मौका मिला है।
स्पिनर के तौर पर पहली पसंद पर चुने जाने वाली ईडन कार्सन लंबे समय से कोहनी की चोट के चलते टीम में जगह नहीं बना पाईं।
कीवी टीम की कप्तानी अमेलिया केर को सौंपी गई है। 15 सदस्यीय टीम में से 10 खिलाड़ी वही हैं जो 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, जिसमें कर, सूजी बेट्स, सॉफी डिवाइन, लिया तहुहु, इजी गेज, मेडी ग्रीन, ब्रूक हैलिडे, जेस कर, रोजमेरी मेयर और जॉर्जिया प्लिमर शामिल हैं।
Women’s T20 WC के लिए NZ की टीम का एलान
दरअसल, सूजी बेट्स ने पिछले हफ्ते एलान किया था कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। न्यूजीलैंड ने बुधवार को पुष्टि की कि लिया ताहुहू और डिवाइन भी 12 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगी। वहीं, न्यूजीलैंड के कोच बेन सॉयर ने बेट्स, डिवाइन और ताहुहू के करियर को सलाम किया और कहा कि तीनों अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत शानदार तरीके से करने के लिए पूरी तरह प्रेरित हैं।
सॉयर ने कहा, “हमारे तीन सबसे सीनियर खिलाड़ियों का एक ही टूर्नामेंट में करियर खत्म करना दुर्लभ और खास मौका है। तीनों का अपने दम पर शानदार करियर रहा है और उन्होंने इस टीम और खेल को बहुत कुछ दिया है। टूर्नामेंट के अंत में इन तीनों को सम्मानित करने और जश्न मनाने का समय आएगा, लेकिन फिलहाल मुझे पता है कि वे टीम के साथ अपने अंतिम मिशन में अच्छा प्रदर्शन करने पर पूरी तरह फोकस हैं।”
Women’s T20 World Cup 2026 के लिए NZ Squad
अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सॉफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशर, इजी गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रूक हैलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस (विकेटकीपर), जेस कर, रोजमेरी मेयर, नेंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प (विकेटकीपर), ली तहुहु।
Women’s टी20 विश्व कप में किस ग्रुप का हिस्सा है न्यूजीलैंड?
न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-2 का हिस्सा है, जिसमें उनके अलावा इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें भी है।
Women’s T20 WC 2026 के लिए न्यूजीलैंड का शेड्यूल
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, 14 जून, साउथैम्पटन
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, 17 जून, साउथैम्पटन
न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, 20 जून, साउथैम्पटन
न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, 23 जून, ब्रिस्टल
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 28 जून, द ओवल



